[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में बस ने बाइक-कार को मारी टक्कर:चार युवक घायल, बाल-बाल बचे कार सवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में बस ने बाइक-कार को मारी टक्कर:चार युवक घायल, बाल-बाल बचे कार सवार

चिड़ावा में बस ने बाइक-कार को मारी टक्कर:चार युवक घायल, बाल-बाल बचे कार सवार

चिड़ावा : चिड़ावा-झुंझुनू बाईपास पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। पंडित गणेश नारायण प्रवेश द्वार के पास पिलानी से ओजटू की ओर जा रही एक निजी बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बेकाबू बस एक हरियाणा नंबर की कार से भी टकरा गई, हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए गए हैं।

दोनों युवकों का किया इलाज

घायल हुए चारों युवक ओजटू गांव के निवासी हैं। इनमें से अनुज (पुत्र कैलाश) और मुकेश (पुत्र शिवलाल) को 108 एम्बुलेंस के चालक महेंद्र सिंह और ईएमटी सतीश कुमार चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर निर्मला और वार्डबॉय राहुल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत अब सामान्य है। अन्य दो घायल युवक, धुलीचंद (पुत्र दिनेश) और आदित्य (पुत्र दिलीप), को उनके परिजनों ने उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने के हेड कॉन्स्टेबल जगदीप राव और कॉन्स्टेबल योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना स्थल पर से साधनों को हटवाकर रास्ता सही करवाया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles