ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सोमवार को खाटूधाम पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री नागर ने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में आकर हमेशा सुखद अनुभूति होती है और उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की है।
खाटूश्यामजी में विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने के कार्य पर उन्होंने बताया कि कस्बे में करीब 7 किलोमीटर बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जा चुकी है, जबकि लगभग 40 किलोमीटर लाइन को अभी भूमिगत किया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही पूरे खाटूश्यामजी कस्बे में बिजली की सभी लाइनें अंडरग्राउंड कर दी जाएंगी, जिससे श्याम भक्तों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी तथा विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगी।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र कुमावत, एईएन राकेश महला, थानाधिकारी इंद्राज मरोड़िया, एचएम राहुल कुमार सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2294071


