बिसाऊ में नव नियुक्त एससी मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
बिसाऊ में नव नियुक्त एससी मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : झुंझुनूं एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरसिंह धीरज द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में श्याम सुंदर वाल्मीकि को बिसाऊ नगर अध्यक्ष तथा गणपत राम रेगर को मंडावा ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाटी परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
नगर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान के नेतृत्व में दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेते हुए जिला अध्यक्ष अमरसिंह धीरज एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी मीडिया प्रभारी नेमीचंद खटीक, सदाम ठेकेदार, इमरान ई-मित्र, अब्दुल करीम पार्षद, जाफर भाटी, इलियास कुरैशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2294038


