[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय भारोत्तोलन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश तिवाड़ी का चूरू में भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय भारोत्तोलन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश तिवाड़ी का चूरू में भव्य स्वागत

भारतीय भारोत्तोलन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश तिवाड़ी का चूरू में भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय भारोत्तोलन संघ, राजस्थान के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश तिवाड़ी के उदयपुर से चूरू आगमन पर जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने गढ़ चौराहे पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर चूरू जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष ओम सारस्वत ने तिवाड़ी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शीघ्र ही चूरू में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष सुनील भाऊवाला ने जिले की खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम में जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नेटबॉल संघ के सुरेश शर्मा, जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष विनोद सैनी, बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष एल.एन. इन्दौरिया, अनिल कानखेड़िया, राजेन्द्र कल्ला, नीरज जांगिड़ सहित अनेक खेल पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। अंत में जिला ओलम्पिक संघ के सचिव ठाकुर मल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles