उस्मानाबाद कॉलोनी की रोड़ लाइट एवं सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद् आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा
उस्मानाबाद कॉलोनी की रोड़ लाइट एवं सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद् आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर वार्ड नंम्बर 15. उस्मानाबाद कॉलोनी,. बस डिपो के पिछे वाली सड़क पर स्ट्रिट लाइट नहीं लगाई गई है। इस गली में राहगीरों का आगमन नियमित रूप से चलता रहता है। और रात्रि के समय अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटना होती है।ओर सड़क भी क्षतीग्रस्त है। जिसके कारण यहाँ प्रतिदिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
इस विषय पर नगर परिषद के अन्य अधिकारियों को काफी बार परिचित कराया गया लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ है। आपसे निवेदन है कि इस विषय को गम्भीरता से लेकर इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाये। एवं लाइट और सफाई व्यवस्था और घर-घर कचरा संग्रहरण टिप्पर नहीं आने की वजह से रोड पर गंदगी के ढेर हो गए हैं। उन्हें सुचारु किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में जनप्रतिनिधियों में कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज जिला अध्यक्ष सुलेमान मनियार, पूर्व पार्षद अजीज खान दिलावर खानी, कायमखानी छात्रावास अध्यक्ष जबार ख़ान अल्फखानी, रॉयल विकलांग संस्थान अध्यक्ष अख्तर खान, असगर गुर्जर, बाबू खान रिसादार, भवरु खान, मुरलीधर प्रजापत,पप्पू नाई, चांद खान दिलावर खानी, सुरेश शर्मा, मोहम्मद एजाज आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2294038


