[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के विष्णु धाम मंदिर में चला वृक्षारोपण अभियान:21 हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिंघाना के विष्णु धाम मंदिर में चला वृक्षारोपण अभियान:21 हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सिंघाना के विष्णु धाम मंदिर में चला वृक्षारोपण अभियान:21 हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विष्णु धाम मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान दैनिक भास्कर के देशव्यापी ’75 लाख पौधे’ महाअभियान से प्रेरित होकर चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने की।

अभियान के तहत मंदिर परिसर में 21 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमी नागरमल सैनी को सौंपी गई है, ताकि पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होकर भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

इस मानसून में 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

माली सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया- खेतड़ी नगर के सहयोग से इस मानसून में 21 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही आमजन को 11 हजार से अधिक पौधों का नि:शुल्क वितरण भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण अभियान से जुड़ सकें।

डीपी सैनी ने बताया- संस्था द्वारा पूर्व वर्षों में लगाए गए 15 हजार से अधिक पौधे आज बड़े और हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं। संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल सुनिश्चित करते हुए हरित और स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना भी है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से इस महाअभियान से जुड़कर हरित भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील भी की गई।

वृक्षारोपण अभियान में डीपी सैनी, अजित जांगिड़, नागरमल सैनी, राजू गराटी, रणजीत सैनी, पार्षद अशोक कुमार, प्रशांत सैनी, रामप्रसाद, ऋषि, हवा सिंह, विशाल, कुलदीप, लोकित, भरत सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet