[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेश कुमार कुमावत झुंझुनूं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त:कार्यकर्ता बोले- संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुरेश कुमार कुमावत झुंझुनूं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त:कार्यकर्ता बोले- संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा

सुरेश कुमार कुमावत झुंझुनूं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त:कार्यकर्ता बोले- संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा

झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए रायपुर अहिरान (पचेरी) निवासी सुरेश कुमार कुमावत को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी की अनुशंसा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से की गई।

कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे सुरेश कुमार कुमावत की नियुक्ति से बुहाना ब्लॉक सहित जिलेभर के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी ने कहा कि कुमावत के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद सुरेश कुमार कुमावत ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

उनकी नियुक्ति पर सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, प्रधान हरिकृष्ण यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, सिंघाना नगरपालिका चेयरमैन विजय पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles