झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों और पुलिस में धक्का-मुक्की:गुढ़ागौड़जी के राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी ट्रांसफर करने का विरोध
झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों और पुलिस में धक्का-मुक्की:गुढ़ागौड़जी के राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी ट्रांसफर करने का विरोध
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी तहसील के प्रशासनिक और राजस्व मुकदमों को उदयपुरवाटी उपखंड में स्थानांतरित करने को लेकर विरोध बढ़ गया है। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की हुई और प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग की।
गुढ़ागौड़जी को झुंझुनूं से हटाने का विरोध
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2023 से गुढ़ागौड़जी तहसील के सभी प्रशासनिक, राजस्व और कोर्ट संबंधी कार्य झुंझुनूं के अधीन संचालित हो रहे हैं और जनता इस व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट है। उनका आरोप है कि उदयपुरवाटी के कुछ वकीलों के दबाव में न्यायालयीन मामलों को वहां स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है, जिसका क्षेत्र की जनता और जिला अभिभाषक संघ विरोध कर रहे हैं।

मामलों को दूसरी कोर्ट में भेजना गलत
ज्ञापन में कहा गया कि गुढ़ागौड़जी तहसील के सभी राजस्व प्रकरण वर्तमान में एडीएम झुंझुनूं की अदालत में सुने जा रहे हैं और उनका त्वरित निस्तारण भी हो रहा है। चूंकि गुढ़ागौड़जी प्रशासनिक रूप से झुंझुनूं उपखंड का हिस्सा है, इसलिए मामलों को किसी अन्य एसडीएम कोर्ट में भेजना कानूनी और प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं होगा।
प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि अधिकांश वकील झुंझुनूं में ही प्रैक्टिस करते हैं, इसलिए मुकदमों का ट्रांसफर आमजन और वकीलों दोनों के लिए असुविधाजनक होगा।

जनप्रतिनिधि बोले- गुढ़ागौड़जी को स्वतंत्र उपखंड बनाया जाए
गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि गुढ़ागौड़जी को स्वतंत्र उपखंड बनाया जाए और राजस्व मामलों की सुनवाई यहीं शुरू की जाए। उनका कहना है कि यदि इसमें समय लगता है तो भी मामलों को उदयपुरवाटी नहीं भेजा जाए। तब तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सभी प्रशासनिक और न्यायालयीन कार्य झुंझुनूं में ही जारी रखे जाएं।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
गुढ़ागौड़जी को स्वतंत्र उपखंड घोषित किया जाए, तब तक प्रशासनिक एवं राजस्व क्षेत्राधिकार झुंझुनूं उपखंड के अधीन ही रखा जाए। गुढ़ागौड़जी और बालाजी थाना क्षेत्र के न्यायालयीन और सिविल मामलों की सुनवाई झुंझुनूं मुख्यालय पर ही जारी रहे। साथ ही उदयपुरवाटी स्थानांतरण संबंधी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।
कलेक्टर बोले- दोनों पक्षों का ज्ञापन मिला जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ और गुढ़ागौड़जी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया है। ज्ञापन को नियमानुसार सरकार तक भेजा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2294048


