उस्मानाबाद कॉलोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, विधायक हरलाल सहारण को सौंपा ज्ञापन
उस्मानाबाद कॉलोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण की मांग, विधायक हरलाल सहारण को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की मांग को लेकर विद्यालय स्टाफ एवं कॉलोनीवासियों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान दौलतखानी के नेतृत्व में विधायक हरलाल सहारण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यालय भवन निर्माण के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई।
अख्तर खान ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय उस्मानाबाद कॉलोनी का संचालन वर्ष 2022-23 से किराये के भवन में किया जा रहा है। विद्यालय के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट के समीप भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक भवन निर्माण नहीं हो पाया है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
ज्ञापन में विद्यालय के लिए 6 कक्षाओं, बालक एवं बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय, एक रसोईघर तथा चारदीवारी के निर्माण की आवश्यकता बताई गई। साथ ही मांग की गई कि विद्यालय भवन का निर्माण किसी राजकीय योजना के तहत जल्द से जल्द कराया जाए।

इस संबंध में विधायक हरलाल सहारण ने अल्पसंख्यक मामलात विभाग, जयपुर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत विद्यालय भवन निर्माण की अनुशंसा की है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र घोषित है तथा उस्मानाबाद कॉलोनी में संचालित विद्यालय के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। ऐसे में योजना के तहत विद्यालय भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की जाए।
विधायक ने आश्वासन दिया कि विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर रफीक खान, यूनुस खान, संगीता, सलीम खान, इमरान, खुशी मोहम्मद, सत्तार काजी, मुस्तफा काजी, डॉ. अख्तर खान, बाबू कुरैशी, रमजान खान, लतीफ कुरैशी, सोनू सहित विद्यालय स्टाफ एवं कॉलोनी के अनेक लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293853


