जयपुर में पूर्व पालिका चेयरमैन मुजम्मिल भाटी का सम्मान, उत्कृष्ट जनसेवा के लिए मिले प्रदेश स्तरीय सम्मान
जयपुर में पूर्व पालिका चेयरमैन मुजम्मिल भाटी का सम्मान, उत्कृष्ट जनसेवा के लिए मिले प्रदेश स्तरीय सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : रामगढ़ शेखावाटी के पूर्व पालिका चेयरमैन मुजम्मिल भाटी को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित कार्यों और उत्कृष्ट जनप्रतिनिधित्व के लिए जयपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित एक्सप्रेस न्यूज़ भारत के 11वें एक्सीलेंस सम्मान समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
समारोह में समाजसेवा, जनप्रतिनिधित्व, पत्रकारिता, चिकित्सा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुजम्मिल भाटी को विकास कार्यों, जनसेवा और आमजन के प्रति समर्पित योगदान के लिए यह सम्मान मिला।
सम्मान प्राप्त होने पर रामगढ़ शेखावाटी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293782


