[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावड़ी बालाजी धाम में सावन भंडारे की तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बावड़ी बालाजी धाम में सावन भंडारे की तैयारी

24-25 अगस्त को रामायण पाठ, विशाल भंडारे का होगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : नेशनल हाईवे 52 पर स्थित बावड़ी बालाजी धाम में सावन माह के भंडारे की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बावड़ी बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष गणपत सिंह बाजिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों को सौंपी गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन, 25 अगस्त को ग्रामीणों के सहयोग से एक विशाल भंडारा आयोजित होगा। इसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी।

समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 6 अगस्त से गांव में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के दौरान समिति के सदस्य घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क करेंगे और भंडारे में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील करेंगे। साथ ही, श्रद्धालुओं को धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा।

बैठक में भोजन व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, वाहन पार्किंग, प्रसाद वितरण, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न करने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें और भंडारे को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर मंदिर पुजारी गोविंद शर्मा, भागीरथ मल सबल, बीरबल सिंह बाजिया, श्रवण बाजिया, शीशपाल सिंह बाजिया, शंकर लाल वर्मा, नंद सिंह, मूलचंद सोनी सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles