[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर ने सेवा शिविरों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, पोर्टल अपडेट और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर ने सेवा शिविरों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, पोर्टल अपडेट और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने सेवा शिविरों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, पोर्टल अपडेट और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिक समस्याओं के समाधान की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों के पोर्टल पर विजिटर काउंट, लाभार्थी विवरण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आंकड़ों का समय पर अपडेट करने तथा फॉलोअप शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, मुख्यमंत्री जनसुनवाई के लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने और नागरिक संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मिशन हरियालो राजस्थान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अमृत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रवेश, पीएम पोषण योजना और यूसीसी सर्वेक्षण के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Related Articles