लक्ष्मणगढ़ मुख्य बाजार में पेचवर्क की गुणवत्ता पर उठे सवाल:लोगों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाया, स्थानीय बोले-वाहन गुजरने से गड्ढे धंसे
लक्ष्मणगढ़ मुख्य बाजार में पेचवर्क की गुणवत्ता पर उठे सवाल:लोगों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाया, स्थानीय बोले-वाहन गुजरने से गड्ढे धंसे
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका द्वारा मुख्य बाजार की सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए कराए जा रहे पेचवर्क कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को किए गए इस कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया।
स्थानीय बोले-वाहन गुजरने से गड्ढे धंसे
लोगों के अनुसार, घटिया सामग्री के उपयोग के कारण वाहन गुजरते ही भरे गए गड्ढे फिर से धंस गए। नगरवासियों का कहना है कि गड्ढों में डामर की जगह केवल मिट्टी और सीमेंट जैसी सामग्री डालकर खानापूर्ति की गई है।
तेज बारिश में पेचवर्क बहने की आशंका जताई
गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग न होने के कारण सड़क पर इसकी पकड़ नहीं बन पाई और कुछ ही समय में पेचवर्क उखड़ने लगा। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि एक बार तेज बारिश हुई तो यह सामग्री पूरी तरह बह जाएगी और सड़क दोबारा पहले जैसी खराब हो जाएगी।
नगरवासियों ने बताया कि उन्हें लंबे समय से खराब सड़कों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बारिश के दौरान गड्ढों से आवागमन और भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में नगर पालिका से गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की उम्मीद थी।
जांच कराने की मांग
जल्दबाजी और लापरवाही में किए गए इस पेचवर्क से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दोबारा गुणवत्तापूर्ण पेचवर्क कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2292772


