पलसाना बायपास पर कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में चार लोग घायल, एक ही परिवार के दो बच्चों की हालत गंभीर
पलसाना बायपास पर कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में चार लोग घायल, एक ही परिवार के दो बच्चों की हालत गंभीर
पलसाना : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पलसाना बायपास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में दो बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब सीकर से जयपुर की ओर जा रही एक बाइक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेड थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान मकराना के कालवा निवासी गोविंद (40), माया (30), प्रियांशु (13) और हर्षिता (11) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर ने सभी घायलों को तुरंत अपनी कार से पलसाना के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
जांच में बच्चों प्रियांशु और हर्षिता की हालत गंभीर पाई गई। इसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बेहतर उपचार के लिए सीकर के सरकारी कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोविंद और माया का उपचार पलसाना ट्रॉमा सेंटर में जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2292771


