[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर 1.47 लाख रुपए ठगे:APK फाइल डाउनलोड करने के बाद बंद हुआ फोन, 2 दिन में कई ट्रांजैक्शन किए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर 1.47 लाख रुपए ठगे:APK फाइल डाउनलोड करने के बाद बंद हुआ फोन, 2 दिन में कई ट्रांजैक्शन किए

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर 1.47 लाख रुपए ठगे:APK फाइल डाउनलोड करने के बाद बंद हुआ फोन, 2 दिन में कई ट्रांजैक्शन किए

सीकर : सीकर में साइबर ठग ने एक युवक का मोबाइल हैक करके 1.47 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित कोटड़ी लुहारवास निवासी हंसराज यादव ने इस संबंध में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ठगों ने मोबाइल हैक कर निकाली रकम

पीड़ित हंसराज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 20 जुलाई को व्हाट्सएप के किसी ग्रुप पर एक APK फाइल आई थी, जिसे उसने डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। काफी ट्राई करने के बाद भी मोबाइल ठीक नहीं हुआ।

इस बीच साइबर ठगों ने 20 और 23 जुलाई को हंसराज के बैंक अकाउंट से कई ट्रांजेक्शन किए और 1 लाख 47 हजार 489 रुपए निकाल लिए। ठगों ने यह अमाउंट अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने स्टेट बैंक ऑफ इंड़िया से भी संपर्क किया। फिलहाल पुलिस बैंक डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

साइबर पुलिस ने लोगों ने अपील की है कि यदि आपके मोबाइल पर किसी भी अनवैरिफाइड नंबर से लिंक आए तो उस पर क्लिक ना करें। यदि आपके व्हाट्सएप पर कोई भी APK फाइल आती है तो उसे डाउनलोड ना करें।

Related Articles