[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाहपुरा-चिड़ावा सड़क से हटेगा अतिक्रमण, 80 फीट चौड़ी होगी:खेतड़ी मोड़, कान्हा होटल और सिरोही के पास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

शाहपुरा-चिड़ावा सड़क से हटेगा अतिक्रमण, 80 फीट चौड़ी होगी:खेतड़ी मोड़, कान्हा होटल और सिरोही के पास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

शाहपुरा-चिड़ावा सड़क से हटेगा अतिक्रमण, 80 फीट चौड़ी होगी:खेतड़ी मोड़, कान्हा होटल और सिरोही के पास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नीमकाथाना : नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा सड़क चौड़ीकरण के तहत सोमवार को सिरोही नदी से खेतड़ी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन सुबह 8 बजे से यह अभियान शुरू करेगा। कार्रवाई को लेकर सोमवार को कई इलाकों का रूट डायवर्ट भी रहेगा। कार्रवाई से पहले ही कई लोगों ने स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

जेसीबी, पोकलेन, हैमर मशीन लगाए

अभियान के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर मशीन, 5 डंपर सहित अन्य आवश्यक संसाधन लगाए हैं। पालिका प्रशासन ने भी इस कार्य में अपने संसाधन उपलब्ध कराए हैं।

रुट डायवर्ट होगा, बिजली आपूर्ति होगी बाधित

कार्रवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र में यातायात डायवर्ट रहेगा तथा सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। प्रशासन ने आमजन से सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। सीआई विक्रम सिंह ने बताया- 3 और 4 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खेतड़ी मोड़, कान्हा होटल और सिरोही कस्बे के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर आवागमन से बचें। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

80 फीट चौड़ी होगा सड़क

सार्वजनिक निर्माण विभाग के AEN अरुण यादव ने बताया- शाहपुरा-चिड़ावा सड़क चौड़ीकरण में आने वाले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जाना है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यादव ने यह भी जानकारी दी कि रविवार को लोगों से समझाइश की गई थी कि वे स्वयं अपने दुकान और मकान खाली कर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटा रहे हैं, जिससे उनका कम नुकसान होगा।

तहसीलदार वीपी सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस कार्रवाई के दौरान नीमकाथाना तहसीलदार वीपी सिंह और पाटन तहसीलदार को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इस दौरान नीमकाथाना तहसीलदार वीपी सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के XEN खेताराम, पालिका ईओ रणजीत सिंह, JEN आलोक सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles