बावड़ी गांव के 5 छात्रों ने नीट परीक्षा पास की:ग्रामीणों ने किया सम्मान समारोह, वक्ता बोले- अन्य छात्रों को मिलती है प्रेरणा
बावड़ी गांव के 5 छात्रों ने नीट परीक्षा पास की:ग्रामीणों ने किया सम्मान समारोह, वक्ता बोले- अन्य छात्रों को मिलती है प्रेरणा
रींगस : बावड़ी गांव के पांच छात्रों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 स्थित बस स्टैंड पर आयोजित एक स्वागत समारोह में इन छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक बीरबल सिंह बाजिया ने बताया कि ग्राम पंचायत बावड़ी और सौंथालिया गांव के मनजीत पावण्डा पुत्र हरफूल पावण्डा, मनीष पावण्डा पुत्र रामअवतार पावण्डा, निकिता मील पुत्री रणजीत मील, वृतिका चौधरी और मीनाक्षी बाजिया पुत्री रामदेव बाजिया ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इन छात्रों ने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बाजिया ने कहा कि ऐसी बड़ी प्रतियोगिताओं में सफल होने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करने से अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह के दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक विमला देवी बाजिया ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मिठाई खिलाई, फूल मालाएं पहनाईं और साफा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनसेवक कैलाश बाजिया बावड़ी, राजेंद्र गठाला, मोहन लाल सबल, भागीरथ माल सबल, मालीराम सौगण, माल सिंह और सांवतराम मील सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2292771


