[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:15 साल के बच्चे की मौत; भाई समेत दो घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:15 साल के बच्चे की मौत; भाई समेत दो घायल

पाटन में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:15 साल के बच्चे की मौत; भाई समेत दो घायल

पाटन : पाटन क्षेत्र के हसामपुर-लादी का बास रोड पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 15 साल के लड़के की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेफर किया गया है। हादसा ईंट भट्टे के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से हुआ। बाइक पर तीन बच्चे सवार थे, जो टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पाटन थाने के एएसआई राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया- ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार फागणवास निवासी अंगद (15) पुत्र नरेश बावरिया की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल बच्चों में नीरज पुत्र नरेश बावरिया और मोहित पुत्र चौथमल शामिल हैं, जिन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Related Articles