पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- रायशुमारी से होगा टिकट वितरण:खंडेला में निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक, जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर
पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- रायशुमारी से होगा टिकट वितरण:खंडेला में निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक, जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर
खंडेला : कांग्रेस ने आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को खंडेला स्थित कांग्रेस कार्यालय में खंडेला ब्लॉक और रींगस ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, प्रचार-प्रसार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।
रायशुमारी के आधार पर होगा टिकट वितरण
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर मजबूत और जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। संगठन योग्य और जनता के बीच सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगा।

वक्ताओं ने बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसे भी अधिकृत प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ उसके पक्ष में चुनाव लड़ेंगे और उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। संगठन के निर्णय का सम्मान करते हुए किसी भी प्रकार का मतभेद या गुटबाजी न रखने पर जोर दिया गया।
वार्ड-वार्ड में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में जनसंपर्क अभियान शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है। खंडेला ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया।

कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस संगठन के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा, ताकि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर सके।
इस बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने तथा कांग्रेस को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2292618


