[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : दो महिलाएं रेक्टम में छिपाकर लाई 43 लाख का गोल्ड:बैंकॉक से जयपुर फ्लाइट में आई थी, 350-350 ग्राम के कैप्सूल मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : दो महिलाएं रेक्टम में छिपाकर लाई 43 लाख का गोल्ड:बैंकॉक से जयपुर फ्लाइट में आई थी, 350-350 ग्राम के कैप्सूल मिले

दो महिलाएं रेक्टम में छिपाकर लाई 43 लाख का गोल्ड:बैंकॉक से जयपुर फ्लाइट में आई थी, 350-350 ग्राम के कैप्सूल मिले

जयपुर : जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 7 दिन में दूसरी बार गोल्ड तस्करी करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। जब इनकी जांच की तो इनके रेक्टम से करीब 43 लाख का गोल्ड मिला।

मामला जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे का है। इन्हें SMS हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सर्जरी 350-350 ग्राम के दो कैप्सूल निकाले गए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि ये कैप्सूल दिल्ली में सप्लाई करने थे।

बैंकॉक से आई थी दोनों महिलाएं, एक्स-रे से पकड़ी गई

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाएं बैंकॉक की रहने वाली है। 7 जून बुधवार दोपहर 2 बजे बैंकॉक से फ्लाइट FD130 से महिलाएं जयपुर आई थी। एयरपोर्ट पर डिटेन कर उन्हें गोल्ड के बारे में पूछताछ की गई।

इस पर उन्होंने किसी तरह का गोल्ड होने से मना कर दिया। कस्टम अधिकारियों ने जांच की तो उन्हें गोल्ड नहीं मिला। शक होने पर कस्टम अधिकारियों ने कोर्ट से महिलाओं के एक्स-रे की परमीशन मांगी। परमिशन मिलने के बाद दोनों महिलाओं को शाम करीब 5 बजे SMS हॉस्पिटल लाया गया।

यहां सीनियर सर्जन की मौजदूगी में जब एक्स-रे किया गया तो दोनों के रेक्टम में गोल्ड का कैप्सूल दिखाई दिया। करीब 2 घंटे में दोनों के रेक्टम से गोल्ड के कैप्सूल बाहर निकाले गए। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर पहले भी गोल्ड तस्करी के मामले पकड़े जा चुके हैं।
जयपुर एयरपोर्ट पर पहले भी गोल्ड तस्करी के मामले पकड़े जा चुके हैं।

दिल्ली एंबेंसी को दी गई सूचना, पहले भी हो चुका है मूवमेंट

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि एक कैप्सूल का वजन करीब 350 ग्राम है। कुल 700 ग्राम गोल्ड मिला है, जिसकी कीमत करीब 43 लाख 12 हजार रुपए है। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं की जानकारी एम्बेंसी को दे दी गई है।

अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि इनका पहले भी जयपुर में मूवमेंट रहा है। ये पहले भी यहां गोल्ड लेकर आ चुकी है लेकिन पहली बार से पकड़ी गई।

पूछताछ में ये भी सामने आया कि इन दोनों महिलाओं को जयपुर से कैब कर दिल्ली जाना था, जहां उन्हें ये गोल्ड सप्लाई करना था।

सात दिन पहले बैंकॉक से भी एक युवक रेक्टम में छुपाकर ये गोल्ड लाया था, जो पकड़ा गया था।

सात दिन पहले भी युवक रेक्टम में डाल लाया था गोल्ड के तीन कैप्सूल

करीब सात दिन पहले 1 जून को भी कस्टम विभाग ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके रेक्टम से गोल्ड के तीन कैप्सूल मिले थे। इसकी भी कीमत 43 लाख रुपए थी।

विदेश से से गोल्ड तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक और कार्रवाई करते हुए यात्री के रेक्टम से करीब 43 लाख का गोल्ड बरामद किया था।

प्रारंभिक पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह बैंकॉक से इसे लेकर आया था। जयपुर में ये गोल्ड कहां और किसे देना था, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

एयर एशिया की फ्लाइट से आया था, एक्स-रे से पकड़ा

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को बैंकॉक की फ्लाइट से जयपुर गोल्ड लाने की सूचना मिली थी। इस दौरान एयर एशिया की फ्लाइट FD130 से उतरे यात्री से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान वह घबराने लगा तो उसे डिटेन किया गया। इस दौरान यात्री के पास कुछ नहीं मिला।

शक होने पर यात्री के मेडिकल टेस्ट के लिए कोर्ट से परमिशन मांगी गई। परमिशन मिलने पर रात करीब 8 बजे यात्री को एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया। यहां एक्स-रे किया तो रेक्टम में गोल्ड की तीन कैप्सूल दिखाई दिए।

पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं बैंकॉक की महिलाएं

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी पहले भी बैंकॉक की महिलाओं को गोल्ड की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार कर चुके हैं। पूर्व में भी पकड़ी गई महिलाएं अपने शरीर में गोल्ड छिपा कर आई थी। एक्स-रे की मदद से उनके शरीर में गोल्ड होने की जानकारी मिली थी। जब इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया था कि दिल्ली में वे आसानी से पकड़ में आ जाती है। इसलिए वे जयपुर आती है और यहां से दिल्ली जाती है। गोल्ड की तस्करी कराने वाले इन्हें इनका कमीशन देकर दोबारा दिल्ली से बैंकॉक भेज देते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77