[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : IPS के काम से नाराज हुए मुख्यमंत्री:नए 15 जिलों में पुलिस के स्पेशल ऑफिसर्स को नियुक्ति, SP की तरह काम करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : IPS के काम से नाराज हुए मुख्यमंत्री:नए 15 जिलों में पुलिस के स्पेशल ऑफिसर्स को नियुक्ति, SP की तरह काम करेंगे

IPS के काम से नाराज हुए मुख्यमंत्री:नए 15 जिलों में पुलिस के स्पेशल ऑफिसर्स को नियुक्ति, SP की तरह काम करेंगे

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस मुख्यालय में क्राइम मीटिंग लेने के बाद देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन 20 आईपीएस अधिकारियों में 5 सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं।

इनमें वीके सिंह, हवा सिंह घुमरिया, रूपिन्दर सिंह, राहुल प्रकाश और डॉ.रामेश्वर सिंह हैं। वहीं, 15 आईपीएस अधिकारियों को नए जिलों में ओएसडी लगाया गया हैं। सूत्रों की मानें तो बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी के साथ उनके चैम्बर में 15 मिनट की मीटिंग की।

इस चर्चा के बाद 4 सीनियर अधिकारियों के तबादले किए गए और आईपीएस राहुल प्रकाश का ट्रांसफर भरतपुर रेंज से कैंसिल कर जयपुर कमिश्नरेट में किया गया। चर्चा यह है कि क्राइम मीटिंग के बाद कुछ अधिकारियों से सीएम ने उनके काम को लेकर बात की जिससे सीएम नाराज हुए।

क्राइम मीटिंग के दौरान सीएम ने इन अधिकारियों के काम को लेकर कई सवाल डीजीपी से भी पूछे। क्राइम मीटिंग खत्म होने के बाद सीएम ने 20 मिनट प्रेस को दिया और सीएमआर चले गए।

महज आधे घंटे बाद पुलिस मुख्यालय में तैनात वीके सिंह और हवा सिंह घुमरिया का तबादला कर दिया गया। वहीं सीएम ने 15 जिलों में 15 आईपीएस को पुलिस विशेषाधिकारी लगाया गया है। ये एसपी की तरह काम करेंगे। इससे पहले इन जिलों में 15 आईएएस को ओएसडी के तौर पर लगाया जा चुका हैं।

5 दिन बाद ही फिर जयपुर में पोस्टिंग

भरतपुर रेंज आईजी के पद पर लगाए गए डीआईजी राहुल प्रकाश का तबादला कैंसिल कर जयपुर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात व प्रशासन लगाया है। कमिश्नरेट में दो साल बाद उनकी वापसी हुई है। रूपिन्दर सिंह भरतपुर रेंज आईजी होंगे।

वीके सिंह एडीजी ट्रैफिक एडीजी साइबर क्राइम
हवा सिंह घूमरिया एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एडीजी ट्रैफिक
रूपिन्दर सिंह आईजी आरएसी जयपुर आईजी भरतपुर रेंज
राहुल प्रकाश डीआईजी भरतपुर रेंज डीआईजी ट्रैफिक जयपुर कमिश्नरेट
रामेश्वर सिंह डीआईजी ट्रैफिक जयपुर डीआईजी विजिलेंस पीएचक्यू
राजेन्द्र कुमार कमांडेट आरएसी विशेषाधिकारी दूदू
राज कुमार गुप्ता कमांडेंट एसडीआरएफ विशेषाधिकारी केकड़ी
अरशद अली डीसीपी हैडक्वाटर जयपुर विशेषाधिकारी सलूम्बर
आलोक श्रीवास्तव एसपी एसीबी कोटा विशेषाधिकारी शाहपुरा
पूजा अवाना एसपी जीआरपी अजमेर विशेषाधिकारी अनूपगढ़
विनीत कुमार बंसल डीसीपी ट्रैफिक जोधपुर विशेषाधिकारी फलौदी
सुरेन्द्र सिंह कमांडेट आरएएसी दिल्ली विशेषाधिकारी खैरथल
नरेन्द्र सिंह प्राचार्य किशनगढ़ विशेषाधिकारी ब्यावर
अनिल कुमार एसपी साइबर क्राईम विशेषाधिकारी नीम का थाना
शैलेन्द्रसिंह अतिरिक्त निदेशक आरपीए विशेषाधिकारी सांचोर
सुशील कुमार एडि.एसपी अजमेर विशेषाधिकारी गंगापुर सिटी
बृजेश ज्योति एडि.एसपी भरतपुर विशेषाधिकारी डीग
रंजीता शर्मा एडि.एसपी उदयपुर विशेषाधिकारी कोटपूतली
हरी शंकर एडि.एसपी बीकानेर विशेषाधिकारी बालोतरा
प्रवीण नायक नूनावत एडि.एसपी पाली विशेषाधिकारी डीडवाना

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77