[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना की पहाड़ियों में पेड़ से लटका मिला काफी दिन पुराना शव, इलाके में फैली सनसनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना की पहाड़ियों में पेड़ से लटका मिला काफी दिन पुराना शव, इलाके में फैली सनसनी

संस्कृत कॉलेज के पीछे मिला नरकंकाल; कपड़ों व चश्मे के आधार पर शिनाख्त में जुटी गोठड़ा पुलिस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : निकटवर्ती विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिराना गांव स्थित संस्कृत कॉलेज के पीछे अरावली की पहाड़ी इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बरखंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पेड़ से लटकता हुआ मानव कंकाल मिला। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि घटना करीब 15 दिन पुरानी है। दुर्गम पहाड़ी पर शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

युवक का शव लटका होने की सूचना मिलते ही सीओ सुगन सिंह एवं गोठड़ा पुलिस थानाधिकारी प्रेम प्रकाश/वेद प्रकाश की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल राजेश सैनी, भागीरथ, विक्रम सिंह, महेश जाखड़ सहित पुलिस जाब्ता तुरंत दुर्गम पहाड़ी पर पहुँचा। पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव लगभग 15 से अत्यधिक दिन पुराना और कंकाल में तब्दील हो जाने के कारण मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।

मृतक व्यक्ति द्वारा पहने हुए कपड़े आदि 

ग्रामीणों ने दुर्गम पहाड़ी से शव उतारने में की मदद
पहाड़ी इलाका काफी ऊँचा और दुर्गम होने के कारण शव को नीचे उतारने में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का भरपूर सहयोग किया। जिनमें बाबूलाल सैनी ढाकला, अभिमन्यु सिंह, रफीक धोबी, मनोज सैनी, राहुल सैनी, अंकित गुर्जर, भागीरथ सैनी, विकास कुमार, लालचंद सहित कई अन्य ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाई। पुलिस ने शव को पहाड़ी से उतरवाकर नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहाँ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस की अपील, सामान के आधार पर करें पहचान
मृतक व्यक्ति की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव के पास से कुछ निजी सामान मिले हैं, जिनके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है मौके से नीले रंग की चप्पल, चश्मा, टी-शर्ट एवं काला रेडीमेड पायजामा, अंडरवियर के अनुसार ही पहचान की जा सकती है। पुलिस थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने अपील की है की कोई व्यक्ति इन कपड़ों, चश्मे या सामान के आधार पर मृतक की पहचान कर सकता है या किसी गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में जानकारी रखता है, तो वह तुरंत नवलगढ़ के गोठड़ा पुलिस थाने में संपर्क करें।

Related Articles