जाजोद थाने में सीएलजी बैठक आयोजित : हर महीने 2 तारीख को होगी सीएलजी बैठक, सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत का नवाचार
जाजोद थाने में सीएलजी बैठक आयोजित : हर महीने 2 तारीख को होगी सीएलजी बैठक, सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत का नवाचार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर जाजोद थाना परिसर में रविवार को सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के नवाचार के तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में हर माह सीएलजी बैठक की तिथि तय की गई है। जिसमें जाजोद थाना क्षेत्र में हर माह की 02 तारीख को यह बैठक आयोजित होगी वही जाजोद थाने से इसकी शुरुआत की गई। इसमें सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
बैठक में सीकर एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, नीमकाथाना एडिशनल एसपी लोकेश मीणा और खंडेला सीओ अनु विश्नोई मौजूद रहे। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशाखोरी, साइबर ठगी, यातायात सुधार और आपसी भाईचारे जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सीकर एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण होगा और जनता की समस्याएं सीधे पुलिस के संज्ञान में आएंगी।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने जाजोद थाने के भामाशाहों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। थाना परिसर में पौधारोपण कर बैठक का समापन किया गया। बैठक में सीएलजी सदस्य संदीप महरिया, अशोक सोनी, सुरेश पावड़ा, सुभाष गढ़वाल, प्रहलाद सहित शांति समिति सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2292572


