[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की रणनीति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की रणनीति

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की रणनीति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

श्रीडूंगरगढ़ : आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसीसी सचिव एवं जिला सहप्रभारी मुस्ताक खान ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

मुस्ताक खान ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं से आमजन परेशान है। उन्होंने दावा किया कि आगामी नगर निकाय चुनाव जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा तथा जनता के समर्थन से कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

बैठक में बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुराव, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles