[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धनतेरस पर नीमकाथाना के बाजारों में जमकर खरीददारी:दोपहर बाद उमड़ी भीड़, वाहनों के शोरूम में स्टॉक कम पड़ा; कई जगह जाम लगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

धनतेरस पर नीमकाथाना के बाजारों में जमकर खरीददारी:दोपहर बाद उमड़ी भीड़, वाहनों के शोरूम में स्टॉक कम पड़ा; कई जगह जाम लगा

धनतेरस पर नीमकाथाना के बाजारों में जमकर खरीददारी:दोपहर बाद उमड़ी भीड़, वाहनों के शोरूम में स्टॉक कम पड़ा; कई जगह जाम लगा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में सुबह 11 बजे तक बाजार से रौनक गायब रही। लेकिन जैसे ही दिन ढलता गया, बाजार में रौनक छा गई। धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। बाजार में धन की वर्षा हुई। लोगों ने अपनी आवश्यकता और मान्यताओं को लेकर सामानों की खरीदारी की।

लंबे समय के बाद बाजार में रौनक छाई। सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री हुई। बर्तन की दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों, वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। पूजा के सामान और अन्य सामानों की बिक्री को लेकर भी लोग बाजार पहुंचे। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आई। ग्राहकों ने त्योहार को लेकर अपनी खुशी जताई। धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार नजर आए। पुलिस भी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आई और बार-बार गाड़ियों से गश्त लगाती नजर आई, वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला।

टेलरों की दुकान पर भीड़

सिलाई के कपड़ों का आज भी बाजार में चलन है। टेलरों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के कुरैशी टेलर पर सुबह से लोग सिलाई के कपड़े लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दीपावली के सीजन में 30% कपड़ों के व्यापार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करीब ढाई हजार से ज्यादा कोट-पेंट और पैंट-शर्ट की सिलाई कर कपड़े तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही शादियों के सीजन के लिए कपड़े तैयार करने के लिए एडवांस तारीख दी जा रही है।

अवैध पटाखों पर पुलिस प्रशासन की नजर

नीमकाथाना शहर में बिक रहे अवैध पटाखों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने अवैध दुकानों को बंद करवाया, साथ ही डीएसपी सुशील मान, कोतवाली सीआई विक्रम सिंह, तहसीलदार डॉ. वी.पी. सिंह नरूका, नायब तहसीलदार सुरेश वर्मा, ईओ रणजीत सिंह भी बाजार में मॉनिटरिंग करते हुए नजर आए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62