[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धनतेरस पर श्रीमाधोपुर के बाजारों में खरीदारों की भीड़:रींगस बाजार में फॉर व्हीलर की एंट्री चालू रहने से लगा जाम, पैदल निकलना भी मुश्किल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

धनतेरस पर श्रीमाधोपुर के बाजारों में खरीदारों की भीड़:रींगस बाजार में फॉर व्हीलर की एंट्री चालू रहने से लगा जाम, पैदल निकलना भी मुश्किल

धनतेरस पर श्रीमाधोपुर के बाजारों में खरीदारों की भीड़:रींगस बाजार में फॉर व्हीलर की एंट्री चालू रहने से लगा जाम, पैदल निकलना भी मुश्किल

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। दोपहर बाद बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, वाहन, बर्तन, कपड़े और घरेलू सामान खरीदे। भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई और कई जगह जाम लगा रहा। रींगस, चौपड़, खंडेला, सुराणी और राजपथ बाजार में दिनभर खरीदार आते रहे। परंपरा के अनुसार लोगों ने स्टील, तांबे, पीतल और कांसे के बर्तन खरीदे। चांदी के सिक्कों और बर्तनों की मांग भी रही।

व्यापारियों ने दीपावली की पूजा के लिए नए बहीखाते खरीदे। मिट्टी के मटके, दीये, कलश और पटाखों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। साधारण दीयों के साथ रंगीन और डिजाइनर दीये भी बिके। हर साल धनतेरस पर रींगस बाजार में गोपीनाथ मंदिर से चौपड़ बाजार तक चौपहिया वाहनों का प्रवेश दीपावली तक बंद रखा जाता है। इस बार यह व्यवस्था लागू नहीं हुई, इसलिए बाजार में वाहनों की आवाजाही जारी रही। खरीदारों की भीड़ के बीच वाहन फंसने से कई बार जाम लगा। लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62