नीमकाथाना में धन्वंतरि जयंती पर कार्यक्रम:आयुर्वेद को जीवनशैली बताया, ज्ञान घर-घर पहुंचाने की जरूरत बताई
नीमकाथाना में धन्वंतरि जयंती पर कार्यक्रम:आयुर्वेद को जीवनशैली बताया, ज्ञान घर-घर पहुंचाने की जरूरत बताई
नीमकाथाना : नीमकाथाना में भगवान धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद के महत्व को लेकर कार्यक्रम हुआ। डॉ. जयशंकर शर्मा ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान वैदिक मंत्रों का पाठ हुआ। डॉ. जयशंकर शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज की पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाती है।
आयुर्वेद का ज्ञान आम लोगों के सहयोग से हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय कमला मोदी कन्या कॉलेज, नीमकाथाना के प्राचार्य डॉ. देवी शंकर शर्मा ने आयुर्वेद से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद संतुलन और स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखा सकता है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर डॉ. सुधांशु चतुर्वेदी, उदय शंकर शर्मा, पीयूष पानी चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, रुचिका चतुर्वेदी और रुद्र चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। आचार्य संजय शास्त्री ने पूजा-अर्चना करवाई और वैदिक मंत्रों का पाठ किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2513339


