[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए:अब 15-15 वार्डों में 55 और 52 उम्मीदवार मैदान में; 14 नवंबर को मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए:अब 15-15 वार्डों में 55 और 52 उम्मीदवार मैदान में; 14 नवंबर को मतदान

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए:अब 15-15 वार्डों में 55 और 52 उम्मीदवार मैदान में; 14 नवंबर को मतदान

लक्ष्मणगढ़ : पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समिति में नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। इससे पहले गुरुवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 66 और बलारां पंचायत समिति में 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

आज नाम वापसी का अंतिम दिन था

शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 10 निर्दलीय और एक सीपीआईएम प्रत्याशी सहित कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद अब लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में कुल 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

इसी प्रकार बलारां पंचायत समिति में 7 निर्दलीय और एक सीपीआईएम प्रत्याशी सहित कुल 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद बलारां पंचायत समिति के 15 वार्डों में अब कुल 52 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

14 नवंबर को होगा मतदान

नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। इसके साथ ही दोनों पंचायत समितियों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है और अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62