मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली कूच करेंगे हजारों शिक्षक, शिक्षक संघ (सियाराम) ने दी चेतावनी
मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली कूच करेंगे हजारों शिक्षक, शिक्षक संघ (सियाराम) ने दी चेतावनी
झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की संरक्षक मंडल एवं स्थायी समिति की संयुक्त बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों पर सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी जताई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो हजारों शिक्षक दिल्ली कूच कर आंदोलन करेंगे।
प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से संगठन विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत है। प्रदेश मुख्य महामंत्री एवं संघर्ष समिति संयोजक उम्मेद सिंह डूडी ने कहा कि उपशाखा और जिला स्तर पर प्रदर्शन, ज्ञापन, सद्बुद्धि यज्ञ तथा रामगंजमंडी में विशाल शिक्षक रैली के बावजूद शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री ने मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
बैठक में 5 अगस्त को जयपुर में स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रस्तावित तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षक संघर्ष समिति के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही पीईईओ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए प्रति माह चार रात्रि गांवों में विश्राम करने के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई।
बैठक में सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, प्रवास कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292793


