[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोबाइल की लत से बचें, गीता के संस्कार अपनाएंः संतोष सागर महाराज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोबाइल की लत से बचें, गीता के संस्कार अपनाएंः संतोष सागर महाराज

मोबाइल की लत से बचें, गीता के संस्कार अपनाएंः संतोष सागर महाराज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर सर्राफ फाउंडेशन द्वारा संचालित गीता क्लास, भास्कर भवन में रविवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के वाचक संतोष सागर महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मोबाइल से दूरी बनाए रखने और गीता के संस्कार अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सफल जीवन के लिए बुद्धि, मन, धन और बल का संतुलन आवश्यक है, लेकिन मोबाइल की लत इन सभी को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है। बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित खान-पान, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

गीता क्लास संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि संतोष सागर महाराज ने पिछले पांच वर्षों में देशभर के विद्यालयों में लगभग 3.45 लाख श्रीमद्भगवद्गीता का निःशुल्क वितरण कर गीता के प्रचार-प्रसार का उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अवसर पर संजय सिंघानिया, विद्याधर शर्मा, महेश आचार्य, ब्रह्मानंद राजोतिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गीता क्लास परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

संतोष सागर महाराज ने चूरू की गीता क्लास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार, अध्यात्म और नैतिक शिक्षा का यह अभियान अत्यंत प्रेरणादायी एवं दुर्लभ सेवा है। उन्होंने गीता के पाँच श्लोक कंठस्थ करने वाले विद्यार्थियों को सरल गीता भेंट कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जनार्दन आचार्य ने बच्चों से गीता के 12वें अध्याय का सामूहिक पाठ करवाया।

निरंजन देव आचार्य ने पंचामृत, पाँच श्लोक एवं स्वामी जी की वाणी में प्रार्थना करवाई, जबकि हर्षित सोनी ने बच्चों को ध्यान साधना का अभ्यास कराया। इस अवसर पर महेश आचार्य, ब्रह्मानंद राजोतिया, रेखा राजोतिया, मेघराज बजाज, माधुरी शर्मा, खुशी सैनी, दिव्या भाटी, पूजा शर्मा, पूनम शर्मा, राहुल शर्मा एवं मोहित सिंघानिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सामूहिक गजल-गीता, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62