[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग:सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग:सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

गुढ़ागौड़जी में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग:सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय खोलने की मांग को लेकर शनिवार को एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी पहुंचकर थानाधिकारी इंद्रप्रकाश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि गुढ़ागौड़जी क्षेत्र लंबे समय से प्रशासनिक दृष्टि से उपखंड कार्यालय की आवश्यकता महसूस कर रहा है। यह कस्बा एक प्रमुख व्यावसायिक और शैक्षिक केंद्र है।

यहां पहले से ही तहसील कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय और विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित हैं। इन कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गुढ़ागौड़जी से उदयपुरवाटी की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। हालांकि, क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों से उदयपुरवाटी तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों के लिए अनावश्यक समय और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि यदि गुढ़ागौड़जी में एसडीएम कार्यालय स्थापित किया जाता है, तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इससे राजस्व, कानून व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक कार्यों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग की लगातार अनदेखी की गई तो क्षेत्र के लोग चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद थानाधिकारी इंद्रप्रकाश ने इसे नियमानुसार संबंधित अधिकारियों तक भिजवाने का आश्वासन दिया।

Related Articles