झुंझुनूं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में रमेश पांडे बने जिला सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
झुंझुनूं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में रमेश पांडे बने जिला सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
खेतड़ी : राजस्थान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व महासचिव एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश पांडे को झुंझुनूं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर खेतड़ी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर रमेश पांडे ने कांग्रेस नेतृत्व एवं खेतड़ी विधानसभा की कांग्रेस नेत्री मनीषा गुर्जर का आभार व्यक्त किया।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई तथा रमेश पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर एवं प्रधान मनीषा गुर्जर ने रमेश पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में अमर सिंह नेहरा, विकाश सरपंच, हसरत हुसैन, विक्रम गुर्जर, अजय केडिया, मुकेश अग्रवाल, हजारी सूबेदार, विमल शर्मा, सुंदर मानोता, श्रवण सेन, आलोक जैदिया, अरविंद श्योराण सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने रमेश पांडे का स्वागत कर उन्हें बधाई दी और संगठन में उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290972


