टेंट एसोसिएशन का चूरू तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित, रतनलाल सैनी बने अध्यक्ष
टेंट एसोसिएशन का चूरू तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित, रतनलाल सैनी बने अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थानीय सनसिटी रिजॉर्ट में चूरू तहसील टेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन व नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल थे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष राज बिहारी शर्मा, महामंत्री मनमोहन शर्मा, जिला टेंट डीलर समिति बाबू गुलाम रसूल गोरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चूरू जिलाध्यक्ष निर्मल सैनी ने की। कार्यक्रम में चूरू टेंट एसोसिएशन के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष रतनलाल सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. रवि जिंदल ने संगठन की समस्याओं और आधुनिक कार्य प्रणाली पर चर्चा की।
प्रदेशाध्यक्ष रास बिहारी शर्मा ने आगामी कोटा अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का मार्त्यापण कर, साफा पहनाकर व प्रतिक चिन्ह् प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विनोद सांखला, गिरधारी महला, पवन पचलंगिया, अजय महर्षि, किशन सिंह राठौड़, जुगल कम्मा, पवन सैनी, सिकंदर खान, प्रताप डूडी, जयसिंह कस्वां, नरेंद्र सैनी, अब्दुल रहमान सहित बड़ी संख्या में टेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय सरदारशहर भंवरिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290976


