फतेहपुर में सहायक अभियंता मुकेश कुमार टेलर की अनूठी पहल, एईएन कार्यालय फतेहपुर ग्रामीण में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने हाथों में उठाई झाड़ू, और फावड़े दिया स्वच्छता का प्रेरक संदेश
फतेहपुर : अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) की फतेहपुर ग्रामीण शाखा में आज कार्यसंस्कृति और परिसर के स्वरूप को बदलने वाली एक शानदार तस्वीर देखने को मिली। सहायक अभियंता (AEN) मुकेश कुमार टेलर के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में एक विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसने पूरे विभाग और आमजन में एक नया सकारात्मक संदेश दिया है। जो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
सहायक अभियंता मुकेश कुमार टेलर ने न केवल इस अभियान का खाका तैयार किया, बल्कि खुद आगे बढ़कर सफाई अभियान की कमान संभाली। फतेहपुर ग्रामीण शाखा स्थित ग्रामीण कार्यालय में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत कार्यालय परिसर, रिकॉर्ड रूम और सार्वजनिक परिसरों की गहनता से साफ-सफाई की गई।
कुशल नेतृत्व का उदाहरण: ‘सिर्फ आदेश नहीं, साथ मिलकर किया काम’
आमतौर पर प्रशासनिक दफ्तरों में ऐसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती हैं, जहां एक उच्च अधिकारी खुद धरातल पर उतरकर कर्मचारियों का मार्गदर्शन करे। सहायक अभियंता मुकेश कुमार टेलर ने अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिखाया कि एक सच्चा नेतृत्वकर्ता वही है जो अपनी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले।
उनके आह्वान पर कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एईएन टेलर की इस दूरदर्शी सोच और कार्यप्रणाली की बदौलत कुछ ही घंटों में कार्यालय का पूरा परिदृश्य बदला-बदला और स्वच्छ नजर आने लगा।

सफाई अभियान के बाद बांटी मिठाई, एक नया संदेश:
कार्यालय परिसर की पूरी साफ सफाई करने के बाद सहायक अभियंता मुकेश टेलर ने कार्मिकों का मुंह मीठा करवाया कार्मिकों और अधिकारियों कहा सफाई करने के बाद ऑफिस सुंदर दिखने लगा। स्वच्छता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बेहतर कार्य वातावरण और उत्कृष्ट जनसेवा की पहली शर्त है। एईएन मुकेश कुमार टेलर की इस पहल ने न केवल दफ्तर को सुंदर बनाया है, बल्कि कर्मचारियों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार भी किया है।
कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर और स्वच्छ माहौल
इस स्वच्छता महाअभियान का सीधा फायदा रोजाना अपने कार्यों के लिए बिजली दफ्तर आने वाले फतेहपुर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा। स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण से जहां दफ्तर का कार्य-निष्पादन और अधिक प्रभावी होगा, वहीं बिजली उपभोक्ताओं को भी एक सुखद और सम्मानजनक माहौल का अहसास होगा। स्थानीय स्तर तथा उच्च अधिकारियों में सहायक अभियंता मुकेश कुमार टेलर के इस सराहनीय प्रयास और उनकी सकारात्मक प्रशासनिक सोच की चौतरफा प्रशंसा हो रही है।
इनका क्या कहना हैं
मेरा मानना हैं एक अधिकारी का सीट पर बैठकर आदेश देना पूर्ण जिम्मेवारी में नही आता। जहां जिस जगह हैं बैठते हैं वहां साफ सफाई का खयाल रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं। जब हम घर में साफ सफाई से रह सकते हैं तो ऑफिस में क्यों नहीं, और जहां साफ सफाई होगी वहां पॉजिटिव अफरमेशन काम करेगी और जहां अफरमेशन् पॉजिटिव होगी वहां सभी कार्य अच्छे होंगे। मेरे साथ सभी कार्मिकों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। स्टाफ के लोग बहुत खुश एंजॉय कर रहे हैं और काम भी। – मुकेश कुमार टेलर सहायक अभियंता बिजली विभाग ग्रामीण कार्यालय फतेहपुर
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290970


