[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिता को सैल्यूट कर रोने लगा बेटा,जवान का अंतिम संस्कार:6 घंटे तक परिजनों ने नहीं लिया था शव; शहीद का दर्जा देने पर अड़े थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पिता को सैल्यूट कर रोने लगा बेटा,जवान का अंतिम संस्कार:6 घंटे तक परिजनों ने नहीं लिया था शव; शहीद का दर्जा देने पर अड़े थे

पिता को सैल्यूट कर रोने लगा बेटा,जवान का अंतिम संस्कार:6 घंटे तक परिजनों ने नहीं लिया था शव; शहीद का दर्जा देने पर अड़े थे

सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर के बीआरओ जवान जगवीर रेपसवाल (40) को 13 साल के बेटे राहुल ने मुखाग्नि दी। श्मशान में अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने पिता को पुष्पचक्र अर्पित कर आखिरी सैल्यूट किया और रोने लगा।

इससे पहले शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर 6 घंटे तक परिजनों ने धरना दिया था। भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया के साथ हुई वार्ता में मांगों पर मौखिक सहमति बनी थी। इसके बाद सादुलपुर से जवान के पैतृक गांव लंबोर तक 9 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जगवीर BRO की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में अरूणाचल प्रदेश में तैनात थे। पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ काम करते समय जगवीर के ऊपर पत्थर गिरने से उनकी मौत हो गई थी।

देखें जवान की अंतिम यात्रा से जुड़ी PHOTOS…

जवान जगवीर रेपसवाल के अंतिम दर्शन करते समय बेटा फूट-फूटकर रोने लगे थे।
जवान जगवीर रेपसवाल के अंतिम दर्शन करते समय बेटा फूट-फूटकर रोने लगे थे।
जवान जगवीर रेपसवाल को 13 साल के बेटे राहुल ने आखिरी सैल्यूट किया था।
जवान जगवीर रेपसवाल को 13 साल के बेटे राहुल ने आखिरी सैल्यूट किया था।
जवान जगवीर रेपसवाल की तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।
जवान जगवीर रेपसवाल की तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे थे।
जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे थे।

सुबह 9 बजे परिजन धरने पर बैठ गए थे

जवान का शव शनिवार सुबह सादुलपुर शहीद स्मारक पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने जवान की पार्थिव देह लेने से इनकार कर दिया। सुबह 9 बजे परिजन शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। करीब 6 घंटे बाद दोपहर 3 बजे मांगों पर सहमति बनी थी।

रास्ता जाम करने की दी थी चेतावनी

इससे पहल सुबह मांगों को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे थे। सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और लोगों से समझाइश करने लगे थे।

विधायक ने मंत्री राठौड़ से की थी बात

विधायक मनोज न्यांगली ने लोगों की मांगों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से बात की थी। इसके बाद विधायक ने जिला कलेक्टर से बात कर ग्रामीणों की ओर से आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ग्रामीणों ने मांगें नहीं मानने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी थी। हालांकि मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।

ग्रीफ के सैनिकों को नहीं मिलता शहीद का दर्जा

भूतपूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह ने बताया – जगवीर BRO की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में तैनात थे। ग्रीफ के सैनिकों को फौज की बाकी सुविधाएं तो मिलती हैं, लेकिन शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता।

धरना-प्रदर्शन से जुड़ी अन्य तस्वीरें…

जवान की पार्थिव देह शनिवार सुबह सादुलपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंची थी।
जवान की पार्थिव देह शनिवार सुबह सादुलपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंची थी।
परिजनों ने जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था।
परिजनों ने जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था।
शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में लोग भी परिजनों के साथ धरने में शामिल हुए थे।
शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में लोग भी परिजनों के साथ धरने में शामिल हुए थे।
ग्रीफ के कर्नल संदीप मंडलिया(काली टी-शर्ट में) ने ग्रामीणों से कहा था कि मांगें राज्य सरकार से है, इसमें बीआरओ कुछ नहीं कर सकता।
ग्रीफ के कर्नल संदीप मंडलिया(काली टी-शर्ट में) ने ग्रामीणों से कहा था कि मांगें राज्य सरकार से है, इसमें बीआरओ कुछ नहीं कर सकता।

Related Articles