नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पीटीआई पर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पीटीआई पर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : साण्डवा थाना क्षेत्र के एक राजकीय विद्यालय की 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पोक्सो अधिनियम और एससी/एसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 30 जुलाई को छात्रा विद्यालय गई थी। आरोप है कि आधी छुट्टी के दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा को विद्यालय के बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सुजानगढ़ के वृत्ताधिकारी (डीएसपी) को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने तथा न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290797


