लावारिस मिले व्यक्ति की अस्पताल में मौत:चूरू पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, शिनाख्त के प्रयास जारी
लावारिस मिले व्यक्ति की अस्पताल में मौत:चूरू पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, शिनाख्त के प्रयास जारी
चूरू : चूरू शहर के रेलवे स्टेशन के पास गंभीर हालत में मिले 45 वर्षीय एक लावारिस व्यक्ति की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया।
इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद, लावारिस व्यक्ति को मेल मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार, पुलिस 72 घंटे तक शव की शिनाख्त के प्रयास करेगी। शिनाख्त होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290827


