आकाशवाणी बीकानेर क्लस्टर प्रमुख ने किया आकाशवाणी चूरू का निरीक्षण, डिजिटल विस्तार एवं नवाचार की सराहना
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण एवं नवनिर्मित वॉलीबॉल कोर्ट का हुआ शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आकाशवाणी बीकानेर क्लस्टर के प्रमुख डीडीजी आरएल असवाल ने शुक्रवार को आकाशवाणी चूरू कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आकाशवाणी चूरू द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की और कहा कि बदलते दौर में डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से आकाशवाणी के कार्यक्रमों एवं जनोपयोगी सामग्री को व्यापक स्तर पर श्रोताओं तक पहुंचाया जा सकता है। आकाशवाणी बीकानेर के कार्यक्रम प्रमुख ने भी आकाशवाणी चूरू के कार्यक्रमों में दिखाई जा रही विविधता एवं कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार हल्किया एवं अमित कुमार ने चूरू से प्रसारित विभिन्न कार्यक्रमों की एवं आगामी समय में अधिक जनोपयोगी एवं रोचक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ करने की जानकारी दी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण तथा नवनिर्मित वॉलीबॉल कोर्ट का शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर एडीपी कमलेश मीणा एवं लेखापाल बाबूलाल मीणा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरती सोनी ने किया। इस दौरान आकाशवाणी चूरू, बीकानेर, सूरतगढ़ एवं झुंझुनूं के स्टाफ सदस्य महेंद्र कुमार बंसल, श्रवण फुलवरिया, रेवंत राम लेघा, नीरज सक्सेना सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290741


