सीकर में 16 साल की नाबालिग लापता:80 हजार रुपए और जेवरात भी गायब मिले,ननिहाल में सो रही थी
सीकर में 16 साल की नाबालिग लापता:80 हजार रुपए और जेवरात भी गायब मिले,ननिहाल में सो रही थी
सीकर : सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह परिजन जागे तो नाबालिग गायब मिली। घर से 80 हजार रुपए और जेवरात भी गायब मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 16 साल की नाबलिग बेटी जन्म से ही अपने ननिहाल में रह रही थी। 30 अक्टूबर की रात में वह खाना खाकर सो गई।
31 अक्टूबर को सुबह जब परिवार के लोग जागे तो वहां पर बेटी नहीं मिली। जब नाबालिग की मां अपने पीहर आई तो उन्होंने देखा कि नाबालिग के डॉक्यूमेंट भी घर पर नहीं है। साथ ही घर में रखे जेवरात और 80 हजार रुपए भी गायब मिले।
23 साल की महिला भी लापता
23 साल की महिला के लापता होने के केस में उसके जेठ ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 30 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे उनके भाई की पत्नी घर से शहर आने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। वह अपना आधार कार्ड भी साथ लेकर गई है और अब मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। एक युवक पर शक है जो उसे अपने साथ ले जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496708


