[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की लक्ष्मणगढ़ इकाई की बैठक:सेवा कार्यों की समीक्षा की, 4 नवंबर को थैले बांटने और 7 नवंबर को दीपोत्सव का फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की लक्ष्मणगढ़ इकाई की बैठक:सेवा कार्यों की समीक्षा की, 4 नवंबर को थैले बांटने और 7 नवंबर को दीपोत्सव का फैसला

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की लक्ष्मणगढ़ इकाई की बैठक:सेवा कार्यों की समीक्षा की, 4 नवंबर को थैले बांटने और 7 नवंबर को दीपोत्सव का फैसला

लक्ष्मणगढ़ : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की लक्ष्मणगढ़ इकाई की मासिक बैठक रविवार को केसरिया कंवर दुर्गा पूजा स्थल पर हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष गुरुजी श्याम सुंदर शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पिछले महीने के सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

गणेश जी मंदिर के पास कपड़े और जूट के थैले बांटे जाएंगे

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत 4 नवंबर को सुबह 11 बजे गणेश जी मंदिर के पास कपड़े और जूट के थैले बांटे जाएंगे। बैठक में इस कार्यक्रम पर चर्चा हुई। अभियान के जरिए लोगों को प्लास्टिक की जगह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत 7 नवंबर को दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी कच्ची बस्तियों और हरिजन बस्ती में कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य सभी वर्गों के बीच प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।

सरकारी सेवा में चयन पर सम्मान समारोह करने पर चर्चा

बैठक में ट्रस्ट कार्यकर्ता लोकित दईया के सरकारी सेवा में चयन पर सम्मान समारोह करने पर चर्चा हुई। ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा को सीकर और चूरू, दो जिलों का जिला प्रभारी बनाए जाने पर उनके सम्मान कार्यक्रम पर भी विचार किया गया। ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा के दिशा-निर्देश पर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और आध्यात्मिक चेतना व पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सेवा कार्यों को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ये रहे मौजूद

बैठक में ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, गिरधारीलाल जाजोदिया, दीनदयाल जोशी, संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, सीकर-चूरू जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, ई-मित्र प्रभारी नासिर तगाला, शशि प्रकाश कुमावत, राजेश कल्लू शर्मा और रमेश छिंछासवाले सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22