[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनावों को लेकर रानोली में पुलिस का फ्लैग मार्च:भयमुक्त मतदान का संदेश दिया, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पंचायत चुनावों को लेकर रानोली में पुलिस का फ्लैग मार्च:भयमुक्त मतदान का संदेश दिया, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

पंचायत चुनावों को लेकर रानोली में पुलिस का फ्लैग मार्च:भयमुक्त मतदान का संदेश दिया, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

रानोली : रानोली में पंचायत चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को रानोली में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएचओ रामलाल जाटोलिया के नेतृत्व में पुलिस का यह फ्लैग मार्च कस्बे के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च में नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया, चुनाव आरओ सहित पुलिस का जाप्ता शामिल रहा। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन को चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील

पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

3 और 5 नवंबर को होंगे पंचायत चुनाव

गौरतलब है कि क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे, जबकि 5 नवंबर को ग्राम पंचायतों के चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के साथ असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22