हसामपुर के हिमांशु नेहरा का राजस्थान रणजी टीम में चयन:मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद मिली जगह, 5 विकेट लेने के साथ बनाए थे 62 रन
हसामपुर के हिमांशु नेहरा का राजस्थान रणजी टीम में चयन:मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद मिली जगह, 5 विकेट लेने के साथ बनाए थे 62 रन
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसामपुर के जाटवास निवासी हिमांशु नेहरा का राजस्थान रणजी क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जताई।
मुंबई के खिलाफ दिखाया शानदार प्रदर्शन
हिमांशु नेहरा, रोहिताश नेहरा के बेटे हैं। इससे पहले उन्हें राजस्थान की अंडर-23 टीम का कप्तान बनाया गया था। मुंबई टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराने वाले मुकाबले में हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए और 62 रन बनाए। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें राजस्थान रणजी टीम में जगह मिली। अब धर्मशाला ग्राउंड पर राजस्थान का मुकाबला हिमाचल की टीम से होगा।
ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी
हिमांशु के चयन पर गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राकेश सिंह ने पटाखे चलाकर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और कोच को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से निकलकर राजस्थान की रणजी टीम में जगह बनाना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने हिमांशु को बधाई देते हुए आगामी मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2496691

