दशहरा मेला संपन्न होने पर भैंरू बाबा की पूजा की:भोग लगाकर प्रसाद बांटा; मंच 2013 से मेले की सफलता के लिए बांधता हैं नारियल
दशहरा मेला संपन्न होने पर भैंरू बाबा की पूजा की:भोग लगाकर प्रसाद बांटा; मंच 2013 से मेले की सफलता के लिए बांधता हैं नारियल
रींगस : रींगस में युवा विकास मंच के पदाधिकारियों ने दशहरा मेला शांतिपूर्वक संपन्न होने पर शाम को भैंरू बाबा मंदिर में पूजा की। मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद बाबा को भोग लगाया और प्रसाद बांटा। मंच अध्यक्ष आर्यन पारीक ने बताया- दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू करने और रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले बनाने से पहले मंच के सदस्यों ने भैंरू बाबा मंदिर में मन्नत मांगी थी। महोत्सव और मेला संपन्न होने के बाद मन्नत पूरी होने पर पदाधिकारी मंदिर पहुंचे और पूजा की।

मंच के वरिष्ठ सदस्य मोहित जांगिड़ ने बताया- युवा विकास मंच 2013 से दशहरा मेला सफल और शांतिपूर्वक संपन्न होने की कामना के साथ भैंरू बाबा के दरबार में नारियल बांधता है। मेला संपन्न होने के बाद सभी सदस्य मंदिर पहुंचकर नारियल खोलते हैं, पूजा करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं।
इस मौके पर मंच अध्यक्ष आर्यन पारीक, उपाध्यक्ष सतीश कुमार जांगिड़, मनोज जांगिड़, आशीष सरोज, पूर्व सचिव महावीर प्रसाद जोशी, पार्षद गोविंद शर्मा, मुकेश बागड़ा, रमेश कुमावत बाबू, आलोक जांगिड़, विशाल सितमका, जयदेव टेलर और हर्षित शर्मा सहित मंच के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496692

