मुकुंदगढ़ पुलिस और RAC ने गांवों में फ्लैग मार्च निकाला:पंचायती राज चुनाव के लिए कसेरू, नाहर सिंघानी; निवाई और डुमरा में सुरक्षा का जायजा लिया
मुकुंदगढ़ पुलिस और RAC ने गांवों में फ्लैग मार्च निकाला:पंचायती राज चुनाव के लिए कसेरू, नाहर सिंघानी; निवाई और डुमरा में सुरक्षा का जायजा लिया
डूंडलोद : पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए मुकुंदगढ़ पुलिस और RAC के जवानों ने थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च किया। जवान कसेरू, नाहर सिंघानी, निवाई, डुमरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंचे और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और कानून का पालन करने को कहा। फ्लैग मार्च में मुकुंदगढ़ थाना प्रभारी गोपाल सिंह थालोर भी पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे। चुनाव को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496679
