अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:चूरू में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:चूरू में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया
चूरू : चूरू में एनएच-52 पर एक रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार 21 वर्षीय संदीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, जयपुरिया पट्टा निवासी संदीप चूरू के ममता इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में डीएमएलटी का कोर्स कर रहा था। वह बाइक से चूरू से अपने गांव जयपुरिया पट्टा जा रहा था।
एनएच-52 पर एक रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। संदीप के सिर और मुंह पर चोटें आईं। एंबुलेंस से उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।
परिजन संदीप को चैमूं के बराला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को राजकीय डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2496744


