सांड के हमले में व्यक्ति की मौत:परिजन 50 लाख मुआवजे, सरकारी नौकरी की मांग पर धरने पर बैठे
सांड के हमले में व्यक्ति की मौत:परिजन 50 लाख मुआवजे, सरकारी नौकरी की मांग पर धरने पर बैठे
खंडेला : खंडेला क्षेत्र के केरपुरा गांव में घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शव खंडेला उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। रतनलाल पिछले करीब 10 साल से पैरालिसिस से पीड़ित थे।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि बेसहारा पशुओं से गांवों में लोगों की सुरक्षा को खतरा है।
50 लाख का मुआवजा, आश्रित को नौकरी देने की मांग
परिजनों ने परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने, एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने और गांवों में घूम रहे बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मांग की। उन्होंने सांड के हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी रखी।
धरने की सूचना पर खंडेला तहसीलदार अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन मांगों पर अड़े रहे। परिजनों ने कहा कि मांगों पर सहमति बनने तक वे रतनलाल का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2496691

