[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रास्ता रोका:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का हाइवे पर दो डंपर लगा पुलिस ने रोका रास्ता, कहा- शहर में प्रवेश पर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रास्ता रोका:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का हाइवे पर दो डंपर लगा पुलिस ने रोका रास्ता, कहा- शहर में प्रवेश पर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

रास्ता रोका:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का हाइवे पर दो डंपर लगा पुलिस ने रोका रास्ता, कहा- शहर में प्रवेश पर बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

झुंझुनूं : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण बुधवार की शाम गोठड़ा में होने वाली किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए नवलगढ़ पहुंचे। जिला सीमा पर चंद्रशेखर का भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद चंद्रशेखर का काफिला पुलिस चैक पोस्ट के पास पहुंचा। यहां पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया। पुलिस ने हाइवे पर दो डंपर खड़े करके रास्ता बंद कर रखा था। पुलिस जाप्ता तैनात था।

वे काफिले के साथ रोडवेज बस डिपो के पास स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर नहीं जाने दिया। पुलिस ने कहा कि उनका काफिला घूमचक्कर नहीं जा सकता, वे चैक पोस्ट से गणेशपुरा होते हुए सीधे गोठड़ा जा सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी जताया। पूर्व विधायक प्रतिभासिंह ने पुलिस की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह गलत तरीका है, पुलिस पैदल जाने से किसी को रोक नहीं सकती है। इसके बाद प्रतिभासिंह रोड पर लगे बैरिकेड को हटाकर आगे बढ़ी। तब उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। सीआई विनोद सांखला ने चंद्रशेखर से वार्ता की, जिसके बाद चन्द्रशेखर मान गए। चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने का आह्वान करते हुए कहा कि किसान महापंचायत में पहले वे भाग लेंगे, उनको कोई नहीं रोक सकता। पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया व जय किसान आंदोलन के नेता कैलाश यादव ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77