[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला जेल में हुआ जल मंदिर का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला जेल में हुआ जल मंदिर का लोकार्पण

झुंझुनूं जिला जेल में हुआ जल मंदिर का लोकार्पण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिले के चिड़ावा निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति हुक्मीचंद लाम्बी वाला व उनकी धर्मपत्नी संतोष लाम्बी वाला के आर्थिक सौजन्य से जिला जेल में बुधवार सुबह 11:00 बजे जल मंदिर का लोकार्पण झुंझुनूं जिला कलेक्टर खुशाल यादव व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर किया गया। इस मौक़े पर ज़िला कलेक्टर यादव व जैमिनि ने अपने सम्बोधन में ज़िला जेल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि झुंझुनूं ज़िला सैनिकों व भामाशाहो के कारण ही जाना जाता है।

लांबीवाला जैसे लोग हमेशा सेवा के कार्य में आगे रहते है जिससे समाज में सुधार व उचित व्यवस्था बनती है, ज़िला जेल उसका ज्वलंत उदाहरण है। कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम जैमिनी व समाजसेवी हुक्मीचंद लाम्बी वाला का ब्राह्मण समाज झुंझुनूं के द्वारा साफा, दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया व जिला कलेक्टर खुशाल यादव का झुंझुनूं शहर के गणमान्य नागरिक़ो के द्वारा साफा दुप्पटा व् प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार मातूराम वर्मा पिलानी, रतन लाल मिश्रा, जेल उपाधीक्षक प्रमोद सिंह शेखावत का भी झुंझुनूं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता कमल कांत शर्मा, ब्राह्मण समाज के प्रदेश मंत्री उमाशंकर महमिया, सर्व ब्राह्मण महासभा ज़िला उपाध्यक्ष रामगोपाल महमिया, गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री शिवचरण पुरोहित, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पुजारी, सुभाष व्यास चिडावा, सुशील पचलंगीया, योगेश चौमाल, भरत शर्मा, विपुल छक्कर, राजेश तुलस्यान, राजकुमार तुलसियान, लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष श्रवण केजड़िवाल, पूर्व विधायक डा०मूल सिंह शेखावत, हरी किशन शुक्ला, रामगोपाल शर्मा, झुंझुनूं ब्राह्मण समाज के युवा जिलाध्यक्ष ललित जोशी, राजेश अग्रवाल, गुंजन शर्मा, दिया शर्मा, श्यामसुंदर लांबीवाला, राजकुमार शर्मा व अन्य शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भावना शर्मा ने किया। ज्ञात रहे कि लांबी वाला के आर्थिक सौजन्य से पहले भी जिला जेल में कई परोपकार के कार्य किए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77