लक्ष्मणगढ़ के सूठोठ में रात्रि चौपाल:एसडीएम ने सुनी समस्याएं, पेयजल, बिजली और सड़क की समस्याओं का निस्तारण होगा
लक्ष्मणगढ़ के सूठोठ में रात्रि चौपाल:एसडीएम ने सुनी समस्याएं, पेयजल, बिजली और सड़क की समस्याओं का निस्तारण होगा
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सूठोठ गांव में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने कई समस्याओं को उठाया
चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, राजस्व संबंधी मामलों और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत पर सुनवाई की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. मीणा ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि आमजन की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
इस अवसर पर जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि और पशुपालन विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया और पात्र लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। रात्रि चौपाल में नेछवा उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत, जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290498


