गर्भवती की हत्या के बाद धरने पर बैठे परिजन:मुआवजे पर सहमति नहीं, शव का पोस्टमार्टम रुका, शुक्रवार को 6 घंटे हुई थी प्रशासन से वार्ता
गर्भवती की हत्या के बाद धरने पर बैठे परिजन:मुआवजे पर सहमति नहीं, शव का पोस्टमार्टम रुका, शुक्रवार को 6 घंटे हुई थी प्रशासन से वार्ता
धोद : धोद के सरवड़ी गांव की गर्भवती महिला की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। मृतका के परिजनों के साथ सर्व समाज के लोग रातभर धोद थाने के बाहर डटे रहे।शनिवार सुबह होते ही एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचने लगे।

शुक्रवार को 6 घंटे तल चली मैराथन वार्ता
शुक्रवार को प्रशासन और परिजनों के बीच करीब छह घंटे तक मैराथन वार्ता चली। इस दौरान अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन मुआवजे की मांग पर बात नहीं बन सकी। इसी कारण बातचीत बेनतीजा रही।

मृतका के शव का नहीं हुआ पोस्टमार्टम
धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मुआवजे सहित उनकी प्रमुख मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगों पर अंतिम सहमति नहीं बनने के कारण मृतका के शव का पोस्टमार्टम भी अभी तक नहीं हो सका है।

28 जुलाई को धोद थाना क्षेत्र के सरवड़ी गांव में आरोपी सुरेश सैनी ने छह महीने की गर्भवती पर धारदार चाकू से हमला किया था। अधिक खून बहने के कारण गर्भ में पल रहे छह महीने के शिशु की मौत हो गई थी। शुक्रवार को एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान प्रियंका ने भी दम तोड़ दिया, जिसके बाद यह मामला दोहरे हत्याकांड में बदल गया। आरोपी पुलिस रिमांड पर है और मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290498


